थिएटर से सिनेमा में आए विनय पाठक की टॉप 5 फिल्में

0

Birthday Special: थिएटर से सिनेमा का रुख करने वाले बॉलीवुड कलाकार विनय पाठक 53 साल के हो चुके हैं। विनय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्म दिवस के मौके पर हम उनकी 5 खास फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें उन्होंने कमाल की एक्टिंग की है। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो आपको जरूर देखनी चाहिए। इनमें से कुछ फिल्में गुमनाम हैं, जिनके बारे में आपने कम ही सुना होगा, लेकिन ये फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद आप भी विनय पाठक के कायल हो जाएंगे। विनय अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में छोटे बड़े रोल कर चुके हैं। इनमें से 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में हम यहां बता रहे हैं।

रब ने बना दी जोड़ी

https://www.youtube.com/embed/eBi8syxPd14बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख के साथ इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और विनय पाठक ने काम किया था। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। विनय ने इस फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था। उनका नाम था बॉबी खोसला था। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। इसी फिल्म के जरिए अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद विनय ने माय नेम इस खान में भी शाहरुख के साथ काम किया था।

विनय पाठक ने यह फिल्म खुद बनाई थी। फिल्म का नाम दासविदानिया है। दासविदानिया एक रशियन शब्द है जिसका मतलब होता है अलविदा। इस फिल्म में विनय पाठक का किरदार एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा होता है और उसके जीवन के कुछ ही दिन बचे होते हैं। जब उसे यह बात पता चलती है तो वह अपने सभी सपनों को पूरा करने में लग जाता है। इस फिल्म में विनय का आखिरी सपना देखकर आप भावुक हो जाएंगे।

https://www.youtube.com/embed/353WfsAihvsसाल 2006 में दिबाकर बनर्जी ने खोसला का घोसला फिल्म बनाई थी। इसमें विनय पाठक ने बहुत ही बेहतरीन भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक वीजा एजेंट का किरदार निभाया था। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में वो कुछ लोगों की मदद करते हैं जिनकी जमीन खोसला साहब ने हड़प चुके होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here