देवास के एएसआइ की कोरोना से मौत, इंदौर में चल रहा था इलाज

0

देवास जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ते जा रहा है। कोरोना आम जनता के साथ ही फ्रंट लाइन वारियर्स को भी अपनी चपेट में ले रहा है। शहर के बीएनपी थाने में पदस्थ 56 वर्षीय एएसआई अशोक पटेल की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। पटेल का इंदौर के निजी अस्पताल में कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एएसआई पटेल हाल ही में प्रधान आरक्षक से एएसआई बने थे। 31 मार्च के बाद उनकी हल्की तबीयत बिगड़ी थी। ज्यादा स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इंदौर शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

वे शहर के कई थानों में पदस्थ रहे थे। वे मूलत उज्जैन जिले के रहने वाले थे, लेकिन पहली पोस्टिंग देवास जिले में हुई थी। इसके बाद वे यहीं के होकर रह गए। पटेल ने शहर के कई स्थानों में रहने के साथ ही जिले में अपनी सेवाएं दी। साथी पुलिसकर्मी विजय बैस ने बताया कि वे हमारे पड़ोसी थे। कई सालों में एक साथ थाने में ड्यूटी की। बैस बताया कि वे खुश मिजाज व्यक्तित्व के पुलिसकर्मी थे। अचानक इस दुखद घटना से पुलिस महकमा सकते में है। बैस ने बताया कि पिछले साल हमने लाकडाउन के दौरान भी साथ ड्यूटी की थी। वे बीमार हुए थे तब उनसे बातचीत हुई थी। अचानक उनके निधन की खबर से स्तब्ध हूं।

वहीं कई पुलिसकर्मी ने बताया कि पटेल ने हमेशा अपनी ड्यूटी ईमानदारी की। प्रमोशन के दौरान उनसे चर्चा हुई थी। वे काफी खुश थे। अचानक इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एसपी डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल एएसआइ पटेल की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई थी। 8 अप्रैल से वे इंदौर में भर्ती थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here