धान की बोरी की छलनी गिरने से मजदूर हुआ घायल

0

वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वारा के एक गोदाम में धान की बोरी की छलनी लगाने के दौरान छलनी गिर जाने से एक मजदूर बोरियो मे दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल मजदूर का नाम थाना वारासिवनी के वनग्राम केरा निवासी 55 वर्षीय मदन पिता तुलाराम नेवारे बताया गया है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनग्राम केरा निवासी मदन नेवारे मजदूर है.जो कि शासकीय वेयर हाउस वारा में मजदूरी का काम करता है। मजदूर वारा में ही एक धान के गोदाम में गया हुआ था जो कि धान की छलनी लगाने का कार्य अपने अन्य साथी मजदूरों के साथ कर रहा था। यहां धान की बोरी की छलनी लगाने के दौरान करीब दो से ढाई सौ बोरी की छलनी उसके उपर गिर गई. जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कीमोके पर करीब 12 मजदूर काम कर रहे थे जिन्होंने उसे तत्काल निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया। यहां पर उसका प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी जानकारी अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदुर के बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को प्रकरण भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here