धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह साहब का 355वां प्रकाश पर्व

0

गुरुवार को शहर में धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद साहब जी का 355वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दिन को गुरु गोविंद सिंह साहब के अवतार दिवस के रूप में जाना जाता है। गुरुवार को गुरुद्वारा में सुबह से शाम तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रकाश पर्व की शुरुआत 18 दिसंबर से ही हो गई थी। इस दौरान रोज विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। 25 दिसंबर से रोजाना शहर में नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सिख समुदाय का हुजून देखने मिला।

प्रकाश पर्व उत्सव के दौरान 28 दिसंबर को बाहर से आए जत्थे ने सबत कीर्तन और सत्संग किया। इसी दिन रात्र के वक्त लंगर की सेवा की गई। आपको बता दें कि 355वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले गए नगर कीर्तन मे अखाड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस नगर कीर्तन में शामिल युवा करतब दिखाते हुए नजर आए। वही नगर के विभिन्न चौक चौराहों में सामाजिक बंधुओं द्वारा गुरु श्री गोविंद सिंघ जी महाराज के संदेशों का प्रचार प्रसार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here