वारासिवनी(पदमेश न्यूज)। श्रीराम मंदिर में ६ अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: ७ बजे भगवान श्रीराम का श्रृंगार कर आरती की गयी। जिसके बाद १० बजे भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्री राम के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाती रही। जहाँ दोपहर १२ बजे महारती कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद बधाई गीत की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के द्वारा भगवान श्रीराम का पालना झुलाकर आशीर्वाद ग्रहण किया जाता रहा। मंदिर सदस्यों ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सुबह से ही विविध कार्यक्रम हुए जिसके बाद दोपहर १२ बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाकर आरती की गई तत्पश्वात प्रसादी का वितरण किया गया। यह प्राचीन मंदिर है जिस समय वारासिवनी शहर नही बसा था उसके पहले का मंदिर है और जो भी भक्त जन आस्था के साथ भगवान के दरबार में माथा टेकते है तो उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इस अवसर पर राम मंदिर सदस्य सहित गणमान्य नागरिको का सराहनीय योगदान रहा। जहां पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर भगवान श्री राम का आशीर्वाद ग्रहण किया।