वातावरण मे ठंड का असर ऐसा फैला की लोग अपने घर से निकलने से भी परहेज करने लगे। २७ नवंबर से मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते जहां २७ नवंबर व २८ नवंबर को ठंड ने रिमझिम बारिश के बीच अपना अच्छा खासा ढ़हर बरपाया। अचानक मौसम मे हुये इस बदलाव के चलते लोग अपने अपने घरो मे दुबके हुये दिखाई दिये। वही कई लोगो ने अपने प्रतिष्ठानो के सामने ही लकड़ी की सहायता से अलाव जलाकर ठंड को भगाने का प्रयास किया। अब नगर की जनता चाहती है कि प्रमुख चौराहो पर नगर पालिका परिषद लकड़ी डलवाकर अलाव की व्यवस्था बनाये जिससे बाहर से आने वाले लोग हो या फिर नगरवासी अपनी ठंड को इस अलाव की अग्रि से अपने शरीर को गर्म कर ठंड से निजात पा सके। फिलहान लगन पालिका ने अलाव की व्यवस्था नही बनाई है। इसके पूर्व वर्ष बकायदा नगर पालिका ने इन्ही दिनो अलाव की व्यवस्था बना दी थी।
२ दिन से बिगड़ा मौसम का मिजाज
गौरतलब है कि ठंड का मौसम प्रारंभ हो चुका है। वही दो दिन से बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते ठंड ने अपने पूरी तरह से पैर पसार लिये है। जिसका एक उदाहरण २८ नवंबर को दिखाई दिया। बारिश की वजह से वातावरण मे और अधिक पारा गिर गया। सडक़े विरान हो गई। वही जैसे तैसे लोगो ने अपने प्रतिष्ठान खोले मगर ग्राहक नगण्य संख्या मे ही पहुॅचे। ऐसे मे व्यपारी वर्ग ने अपनी दुकानो के सामने अपने व्यय से अलाव जलाये और आने जेाने वाले लोगो के लिये कुछ गर्म माहौल बनाया।
स्वयं के व्यय पर जलाया है अलाव – मोहम्मद वसीम
इस संबंध मे व्यपारी मोहम्मद वशीम शेख ने पद्मेश को बताया कि दो दिन से मौसम मे हुये बदलाव की वजह से ठंड अपने सबाब पर है। इसी को देखते हुये हम लोगो ने अपने स्वयं के व्यय पर अलाव की व्यवस्था की है ताकि आने जाने वाले लोगो को इस अलाव की गर्मी से कुछ राहम मिले। वर्तमान समय मे ठंड काफी बढ़ी हुई है। ऐसे मे हम यही चाहेंगे की नगर पालिका परिषद नगर के प्रमुख चौराहो पर अलाव की व्यवस्था बना दे ताकि आने जाने वाले लोगो सहित नगरवासी भी इस अलाव की गर्मी से अपनी ठंड भगा सके। हम नगर पालिका से यह उम्मीद करते है कि यह कार्य शीघ्र किया जाये ताकि लोगो को राहत मिल सके। श्री शेख ने बताया कि हमारी तरह ही कई व्यपारिया ने भी अपने अपने प्रतिष्ठान के सामने अलाव जलाकर रखे हे। हम यही चाहते है कि अगर चौराहो पर अलाव जल जायेंगे तो सबके हित के लिये कारगार होगा।
जिले मे ही नही महाराष्ट्र मे भी हो रही बारिश – नुरूध्दीन अंसारी
वही व्यपारी नुरूध्दीन अंसारी ने पद्मेश को बताया कि हम लोग वारासिवनी नगर व्यवसाय करने दूर दूर से आते है। ऐसे मे ठंड के मारे हम कपकपा जाते है। हमे न तो अलाव की कोई सुविधा मिल पाती है। ऐसे हमारे जैसे अनेक भाई लोग भी आते है। हम यही चाहते है कि नगर पालिका नगर के प्रमुख चौको पर अलाव की व्यवस्था बनाये ताकि इस सर्द भरी ठंड से निजात मिल सके। श्री अंसारी ने बताया कि यह बारिश हमारे जिले ही नही अपितु हमारे से सटे महाराष्ट्र मे भी हो रही है। हम यही चाहते है कि शीघ्र ही नगर पालिका अलाव की व्यवस्था बनाये।
बादल छटते ही और बढ़ेगी ठंड
यहां यह बताना लाजमी है कि अभी पूरे आसमान मे बादल छाये हुये है। मगर जैसे ही बादल हटेंगे वैसे ही ठंड का प्रकोप और अधिक बढऩे की संभावना है। ऐसे मे नगर के चौराहो पर अलाव का जलना अति आवश्यक हो गया है।
वातावरण मे रौशनी की कमी
गौर करने वाली बात है कि इस दौरान बिजविलटी भी काफी कम रही। लोग दोपहिया वाहन हो या चौपपिया वाहन सभी की हेडलाईट जलती हुइ्र दिखाई दी। लोग अपने शरीर को गर्म कपड़े से ढक़ मूंदकर ही अपने अपने घरो से निकले ताकि उन पर ठंड का सितम उतना न पड़े।
इनका कहना है –
जब इस मामले मे दूरभाष पर नगर पालिका सीएमओ सुश्री दिशा डहेरिया से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि शीघ्र ही प्रमुख चौराहो पर अलाव की व्यवस्था बनाये जाने की तैयारी नगर पालिका द्वारा की जा रही है।