नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति में भंडारे का हुआ आयोजन

0

नगर में आजादी के पूर्व से दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर दुर्गा उत्सव मना रही नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी के द्वारा 1 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वही आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा पंडाल में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद ही ग्रहण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी के द्वारा वर्ष 1944 से दुर्गा उत्सव निरंतर मनाया जा रहा है और यह 78 वां वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें नवदुर्गा उत्सव की षष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडाल में आइडियल पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे मां भगवती के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा बताया गया कि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व नवरात्र के संबंध में नन्हे-मुन्ने बच्चों को जानकारी देने के लिए दुर्गा पंडालों का भ्रमण कराया जा रहा है साथ ही पर्व के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। इस अवसर पर पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं नगर वासियों के द्वारा नव युवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी के विशाल भंडारे में उपस्थित होकर मां भगवती का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here