निचले स्तरों से तेज रिकवरी, 52500 के पार हुआ सेंसेक्स, निफ्टी गया 15700 के ऊपर, सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार खरीदारी

0

घरेलू शेयर बाजार में बना बिकवाली का दबाव थम गया है। अहम स्टॉक इंडेक्स निचले स्तरों पर लगातार खरीदारी से हरे निशान में आ गए हैं। बड़े शेयरों में रिकवरी के बीच छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स लगभग 0.7% चढ़ा है, स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.5% की मजबूती है।

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद स्तर से काफी कमजोरी के साथ लगभग 600 पॉइंट नीचे 51,887 पॉइंट पर खुला था। एनएसई निफ्टी ने भी लगभग 150 पॉइंट की कमजोर शुरुआत दी। सेंसेक्स 52,500 पॉइंट का लेवल पार कर गया है जबकि निफ्टी भी 15,700 पॉइंट से ऊपर चला गया है।

बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट देने वाला सेक्टर निफ्टी PSU बैंक है। इसमें लगभग 4% का उछाल है। निफ्टी रियल्टी, एनर्जी, FMCG इंडेक्स में भी तेजी है। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट का दबाव निफ्टी ऑटो पर दिख रहा है। निफ्टी के IT इंडेक्स में भी कमजोरी है।

कारोबार की शुरुआत में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 225.83 लाख करोड़ रुपए हो गया था। शुक्रवार को यह 227.33 लाख करोड़ रुपए था।

अमेरिकी फेड रिजर्व के एक शीर्ष अधिकारी जिम बलार्ड ने दो दिन पहले कहा था कि इंटरेस्ट रेट में पहली बढ़ोतरी 2022 के अंत तक हो सकती है। उनके बयान पर दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का दौर चला था।

वित्तीय नतीजे
आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं: भारत डायनेमिक्स, इंफोएज, MM फोर्जिंग्स, ऑयल इंडिया और VST टिलर्स।

कंपनीमार्च 2021मार्च 2020दिसंबर 2020डिविडेंड
इंफोएज66.60 करोड़41.60 करोड़69.80 करोड़
भारत डायनेमिक्स260 करोड़310 करोड़49.20 करोड़0.65 रुपए
HBL पावर10.16 करोड़9.35 करोड़8.10 करोड़
रिको ऑटो10.50 करोड़-4.10 करोड़4.4 करोड़0.20 रुपए

जापान का निक्केई इंडेक्स 3.39% धराशायी हो गया। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.96% की गिरावट आई। कोरिया का कोस्पी 0.83% कमजोर हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.12% की मजबूती आई। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरी 1.82% गिरकर बंद हुआ।

FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 18 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 2,680 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर बेचे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर खरीदे थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 446 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी।

ग्लोबल शेयर मार्केट में आई थी तेज गिरावट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here