नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना 31 बर्थडे:शिप पर दोस्तों संग किया बेली डांस, फ्लोरल आउटफिट में लगीं बेहग गॉर्जियस

0

नोरा फतेही ने कल (6 फरवरी) अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे को उन्होंने दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया। अब नोरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए शिप पर बेली डांस कर रही हैं। वहीं उनकी गर्ल गैंग उन्हें चीयर कर रही है।

लोगों ने की नोरा के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ

नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं अंटेशन पाना चाहती थी, लेकिन अंटेशन ने मुझे पा लिया।’ अब नोरा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं कुछ उनके डांस परफॉर्मेंस की तारीफ भी कर रहे हैं।

नोरा के बर्थडे की इनसाइड फोटोज

नोरा ने इसके बाद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर बर्थडे की इनसाइड फोटोज भी शेयर की हैं। इसमें वो अपने दोस्तों के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here