पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का इंतजार:कश्मीर-हिमाचल में पारा शून्य से नीचे; राजस्थान का चुरू 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

0

देश में सर्दी दस्तक दे चुकी है। कश्मीर और हिमाचल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरा है। हालांकि दिल्ली में अभी कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। वहीं, मुंबई में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है।

बाकी मैदानी इलाकों की बात करें, तो राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी पारा गिरा है। चक्रवात मैंडूस के बाद दक्षिण के राज्यों में भी मौसम बदला है। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई जगह बारिश हो रही है।

श्रीनगर में तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी के कारण पारा माइनस में बना हुआ है। सुबह के समय मैदानी इलाकों में धुंध देखने को मिल रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यातायात बंद रहा। वहीं, जम्मू के नत्थाटॉप में भी हल्की बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

आइए जानते हैं देश में उत्तर से दक्षिण तक कैसा है मौसम का हाल…

हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। पारा लगातार गिरता जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। अन्य राज्यों के पर्यटक यहां पहुंच कर मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here