वर्षों से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन पर गए जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की 5 वे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। जहां संविदा कर्मचारियों की इस हड़ताल को लगातार अन्य संविदा स्वास्थ कर्मचारियों का समर्थन मिलता नजर आ रहा है ।जिसके चलते आज पांचवे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल का स्थान परिवर्तित कर दिया और मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में की जा रही यहां हड़ताल सोमवार से ट्रामा सेंटर माता त्रिपुर सुंदरी दुर्गा मंदिर के सामने मैदान में शुरू कर दी गई है। जहां स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न संविदा स्वास्थ कर्मचारी संगठन ने भी इस हड़ताल में शामिल होकर वर्षों से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई है।
उधर पूरे जिले के 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ गई है जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने इन हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनसे हड़ताल खत्म कर तुरंत मानव सेवा के इस कार्य में लौटाने की बात कही है। जहां उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों की इस हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने और स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाने का हवाला देते हुए हड़ताली कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने को कहा है।