पांढरवानी गढ़वाल समाज मंडल की आयोजित हुई बैठक

0

नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पनबिहरी में २३ फरवरी को अखिल भारतीय गढ़वाल समाज मंडल पांढरवानी की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक अखिल भारतीय गढ़वाल मंडल समाज पांढरवानी अध्यक्ष रविशंकर अजीत, कार्यकारी अध्यक्ष हरिपाल धानेश्वर व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। आयोजित बैठक में मंडल का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद पुन: मंडल का गठन करने, समाजोत्थान सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी ५ मार्च को अखिल भारतीय गढ़वाल समाज मंडल पांढरवानी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यवाहक अध्यक्ष हरिपाल धानेश्वर के द्वारा संपन्न करवाया जायेगा साथ ही अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। चर्चा में पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय गढ़वाल समाज मंडल पांढरवानी का पुन: गठन कर नये अध्यक्ष व पदाधिकारी नियुक्त किया जाना है इसलिए बैठक में मंडल का गठन करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं ५ मार्च को चुनाव की प्रक्रिया के माध्यम से पांढरवानी गढ़वाल समाज मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here