पागलपन की हद तक पहुंचे इमरान खान, न मिले घूमने की आजादी- मरयम नवाज

0

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने पू्र्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्हें पागलपन की हद तक पहुंच चुका बीमार दिमाग वाला शख्स कहा है। मरयम ने कहा, ‘ऐसे आदमी को स्वतंत्र रूप से घूमने की आजादी नहीं मिलनी चाहिए।’ दरअसल इमरान ने सेना की आलोचना करते हुए कहा था कि देश तीन हिस्सों में बंट सकता है। उनके इस बयान पर मरयम नवाज ने कड़ी टिप्पणी की है।

सत्ता खोने के बाद इमरान खान हताश

मरयम नवाज ने कहा कि सत्ता खोने के बाद इमरान खान हताश हैं। राजनीति में अपनी असफलता के लिए सरकार से बदला लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘देश का कुछ नहीं होगा, लेकिन पूर्व पीएम की पार्टी टुकड़ों में विभक्त हो जाएगी। मरयम ने दावा किया कि इमरान सेना पर हमला बोल रहे हैं, क्योंकि यह संविधान से बंधी है।’

कामकाजी महिलाएं उत्पीड़न का शिकार

वहीं पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 70 प्रतिशत से ज्यादा औरतों को हर रोज कार्यस्थलों पर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न पर डेली टाइम्स में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। गैर सरकारी संस्था व्हाइट रिबन पाकिस्तान के अनुसार, 2004 से 2016 के बीच 4,734 महिलाओं ने यौन हिंसा का सामना किया।

विद्रोही हमले में सैनिक की मौत

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विद्रोहियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर दिया। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई।

सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बयान जारी कर कहा, ‘1 जून की रात विद्रोहियों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक सैन्य चौकी को निशाना बनाया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसमें युवा सैनिक हामिद अली की जान चली गई। घटना के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में अभियान चलाया गया। इससे पहले 23 मई मीर अली इलाके में विद्रोहियों ने अटैक किया था। जिसमें एक सैनिक की मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here