पुतिन ने रूसी सैनिकों की माताओं का दर्द साझा किया:अपने घर पर मुलाकात की, कहा- मां के लिए बेटे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं

0

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। उन सभी महिलाओं के दुख को साझा किया। मॉस्को में अपने घर में की गई मुलाकात में पुतिन ने कहा, बेटे को खोने के दुख से बड़ा कुछ नहीं। खासकर किसी मां के लिए यह बहुत कठिन होता है। हम आपके दर्द को समझते हैं और सभी माताओं के कर्जदार हैं। दरअसल पुतिन ने यह मुलाकात तब की है, जब कई महिलाओं ने ऐसे आरोप लगाए की उनके बेटों को बिना ढंग के हथियार और ट्रेनिंग के युद्ध में धकेला जा रहा है।

रूसी सैनिक की माताओं से मुलाकात में उन्हें 17 महिलाओं के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। इनमें से कुछ महिलाओं ने काला स्कार्फ अपने सिर पर बांधा है। जो किसी के खोने के दुख का सिंबल माना जाता है। इनमें एक महिला से पुतिन ने कहा, आपके बेटे ने अपना गोल हासिल किया है, वो यूं ही नहीं मरा। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया की समय-समय पर वो खुद भी सीधे सैनिकों से बात करते रहते हैं।

पुतिन ने फेक न्यूज से बचने की हिदायत दी

US जनरल मार्क मिले के मुताबिक युद्ध में रूस अभी तक अपने 1 लाख से ज्यादा सैनिक खो चुका है। यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के बीच हो रही रिपोर्टिंग पर भी पुतिन ने सवाल उठाए हैं। उन्होने सभी महिलाओं से अपील की है कि टीवी और इंटरनेट पर आ रही वो फेक न्यूज और झूठी खबरों से बचें। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक जिन महिलाओं से पुतिन ने मुलाकात की है वो सभी प्रो- पुतिन मूवमेंट से जुड़ी हैं, यानी पुतिन की समर्थक हैं। इनमें से एक महिला पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क इलाके से भी है। जिस पर अब रूस ने कब्जा किया हुआ है।

युद्ध में लोगों को जबरन भर्ती कर चारा बना रहा रूस

पुतिन ने एक तरफ सभी महिलाओं से कहा कि वो उनके बेटों को देश का हीरो मानते हैं, वहीं रूस पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि वो कुछ लोगों को जबरन सेना में भर्ती कर उन्हें ‘कैनन फॉडर’ की तरह इस्तेमाल कर रहा है।

मैरियम वेबस्टर के मुताबिक कैनन फॉडर का मतलब उन सैनिकों से है जो सबसे कमजोर होते हैं, जिन्हें केवल चारे के तौैर पर इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी युद्ध में दुश्मन देश की सेना को मारने जितना जरूरी ही खुद के सैनिकों को भी बचाना होता है, लेकिन कैनन फॉडर वो होते हैं जिनकी किसी को परवाह नहीं होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here