पुलिस थाना वारासिवनी परिसर में 3 मार्च को आगामी होली पर्व एवं रमजान को लेकर पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल थाना प्रभारी बिभेन्द्रू व्यंकट टांडिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें पुलिस द्वारा आमजनो से सीधे संवाद कर लोंगो की मुख्य समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोंगो से एक-एक कर चर्चा कर थाना क्षेत्र में सुरक्षा से सम्बंधित जानकारियां ली और जानने का प्रयास किया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए और क्या सुधार करने की जरूरतें हैं। वही आम लोगो के प्रति पुलिस का रवैया कैसा है सहित विभिन्न विषयो में पुलिस ने लोगो से चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।