पेट्रोल और डीजल कारों से बेहतर है CNG कार, भारतीय बाजार में जल्द मौजूद होंगी ये पांच बेहतरीन सीएनसी कारें

0

देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार जा चुकी हैं और डीजल भी शतक के करीब है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम भी हुई हैं, पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इन हालातों को देखते हुए यह तो तय है कि देश में आने वाले समय में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम नहीं होंगी। 100 रूपये की कीमत पर पेट्रोल खरीदकर कार चलाना आम भारतीय के बस की बात नहीं है। इसके बाद लोग इलेक्ट्रिक कार की तरफ रुख कर रहे हैं, पर इलेक्ट्रिक कार की कीमत बहुत ज्यादा है। ऐसे में CNG कार आपकी समस्या का समाधान कर सकती है।

CNG से चलने वाली कारें पेट्रोल-डीजल के मुकाबले ज्यादा किफायती हैं। इसी वजह से Maruti और Tata Motors जैसी कंपनियां अब CNG कारों का उत्पादन बढ़ा रही हैं। यहां हम ऐसी ही CNG कारों के बारे में बता रहे हैं, जो आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में दिखाई देंगी।

Ford Aspire CNG

Ford भारत में मुश्किल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में कंपनी CNG कार के जरिए अपना बाजार बचाना चाहती है। Ford Aspire CNG एक हेबतरीन कार हो सकती है। ह्युंडई Aura अपने सेगमेंट में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ आने वाली इकलौती कार है। इसके साथ ही कंपनी Aspire CNG की फिर से टेस्टिंग कर रही है। इस कार को भी फिर से लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Tigor CNG

टाटा मोटर्स Tigor का CNG बाई-फ्यूल वर्जन लेकर आने वाली है। कंपनी का यह मॉडल सिर्फ पेट्रोल वर्जन के साथ आता है। आने वाले समय में इसका CNG मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा। दीपवाली के समय में इस कार को लॉन्च किया जा सकता है। यह कार भी काफी किफायती होगी।

Tata Tigo CNG

टाटा मोटर्स Tigor के अलावा Tigo का भी CNG मॉडल इस साल भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसकी ARAI टेस्टिंग कर रही है। Tata Tiago CNG को काफी किफायती कार माना जा रहा है। इसमें पावर प्लांट 1.2L Revotron इंजन होगा। यह कार भी दिवाली के आस-पास ही लॉन्च हो सकती है। कंपनी Altroz और Nexon का CNG मॉडल भी लॉन्च करने वाली है।

Maruti Celerio CNG

मारुति अपनी Celerio CNG का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल इस साल लॉन्च कर सकती है। इस कार के कई फीचर्स मौजूदा Celerio जैसे होंगे। CNG मॉडल ज्यादा किफायती होगा और लुक भी ज्यादा शार्प होगा। वहीं कीमत में ज्यादा अंतर नहीं होगा।

Maruti Suzuki Dzire CNG

CNG कारों के मार्केट में Maruti Suzuki का पहले से ही दबदबा है। अब कंपनी Dzire का CNG वर्जन भी लॉन्च करने वाली है। मारुति इस कार को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Dzire की टेस्टिंग भी देखने को मिली है। मारुति Dzire की कीमत बेहद कम रख सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here