प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कर रहे बेबी प्लानिंग, इंटरव्‍यू में कहा, एक-दो नहीं कई बच्चे चाहते हैं दोनों

0

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को दो साल हो गए हैं। पूरी दुनिया इस कपल के नए मेहमान को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस बीच निक ने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के साथ एक बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। जोनस ने कहा, प्रियंका मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा है। निक जोनस ने यह बात ईऑनलाइन डॉट कॉम से साथ बातचीत में कही। बच्चों के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह खूबसूरत यात्रा होने जा रही है। मैं कई बच्चों की उम्मीद करता हूं। निक ने कहा, स्पष्ट रूप से ऐसा है जिसकी हम आशा करते हैं। भगवान की इच्छा से यह साथ में होगा। प्रियंका का साथ पाकर खुद को खुशनसीब मानता हूं।

बता दें हाल ही में संडे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में भी प्रियंका चोपड़ा से एक प्रश्न बच्चों के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि वह 11 बच्चे चाहती हैं और हंसने लगी थी। प्रियंका ने कहा कि वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती है। जिसमें 11 लोग होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here