बालाघाट : आंदोलित संयुक्त मोर्चा ने मटकी फोड़ आंदोलन किया ३ सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को चेताया !

0


बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर करीब 20 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मंगलवार को धरना स्थल पर मटकी फोड़ आंदोलन कर शासन प्रशासन की नीति का जमकर विरोध किया गया।आपको बताएं की आंदोलित कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत  कर्मचारियों के द्वारा 12 जुलाई को ज्ञापन देकर की गई थी लेकिन अब तक शासन प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई भी सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया है जिसके कारण आंदोलित कर्मचारियों के द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसके पूर्व अर्धनग्न प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने विरोध जताया था। तहसील स्तर पर 2 अगस्त को आंदोलित कर्मचारियों के द्वारा मटकी फोड़ आंदोलन किया गया था और आज सभी कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में एकत्र होकर मटकी फोड़ कर शासन प्रशासन को चेताने का प्रयास किया।
जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक जारी रहेगा आंदोलन- नामदेव राऊत
इस संदर्भ में चर्चा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष नामदेव राउत ने कहा कि नियमितीकरण वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर 12 जुलाई से पंचायत अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है लेकिन इसके बावजूद शासन के द्वारा अब तक कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि जब तक हमारी 3 सूत्री मांगों पर सरकार सकारात्मक विचार नहीं करता है तब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी काम पर नहीं लौटेगा उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को सभी तहसील स्तर पर मटकी फोड़ आंदोलन किया गया था वहीं आज जिला स्तर पर सभी विकास खंड के अधिकारी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मटकी फोड़ कर शासन की तानाशाही रवैए का विरोध किया है।
कर्मचारियों की मांगों को सरकार कर रही दरकिनार- धनराज नगपुरे
इस संदर्भ में चर्चा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संरक्षक धनराज नगपुरे ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को चेतावनी का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जाता है तो आने वाले समय में सभी आंदोलित कर्मचारियों को एकजुट कर शासन प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी उन्होंने कहा कि आज मटकी फोड़ कर कर्मचारियों ने सरकार का ध्यान आकर्षण करवाया है यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों को मान लेती है तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here