टोक्यो में चल रहे ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किए जाने से जिले के सभी खेलप्रेमियों में भारी हर्ष व्याप्त है। भारतीय हॉकी टीम को मिली इस सफलता को नेहरू स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर इसकी खुशी जाहिर की गई।
नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय वर्मा ने बताया कि लंबे समय से एक सपना था हॉकी खेल में भारतीय टीम को मेडल मिले, कांस्य पदक के रूप में वह सपना आज पूरा हुआ है। इसी तरह महिला हॉकी टीम का भी कल मैच होना है हमें पूरी उम्मीद है महिला हॉकी टीम भी कांस्य पदक हासिल कर एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाएगी।