बालाघाट : महिला से छेड़छाड़ करना युवक को महंगा पड़ा

0

बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव रजेगांव में महिला से छेड़छाड़ करने से गुस्साए दो लोगों ने एक युवक को हाथ बुक्को से मारपीट  की और पीठ में हसिया से वार कर दिए। घायल युवक मनीष पिता सूरजलाल खरे 24 वर्ष रजेगांव निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष खरे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है ।बताया गया है कि 26 अगस्त को सुबह 9 बजे करीब मनीष खरे शराब के नशे में एक महिला के घर जाकर उसे महिला से छेड़छाड़ करने लगा था। महिला के चिल्लाने पर गाव के दो युवक दौड़े और महिला से छेड़छाड़  कर रहे  मनीष खरे को हाथ बुक्को से बेरहमी पूर्वक मारपीट की और हसिया से उसके पीठ पर वार कर दिये। बीच-बचाव करने के बाद घायल मनीष खरे को वारासिवनी के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। मामले की जांच वारासिवनी में पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here