बालाघाट : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश सूचना बिना प्रवेश परीक्षा दिये इंजीनियर बनने का मौका

0


बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। म.प्र. शासन के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास  विभाग अंतर्गत, शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी, जो म.प्र. मे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र मे एक अग्रणी संस्था के रूप मे स्थापित है। वर्तमान में संस्था मे 03 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के चार ब्रांच संचालित है। इस वर्ष कोविड-2019 महामारी  के कारण  पी.पी.टी. परीक्षा  का आयोजन नही होने से संचालित पाठ्यक्रमो में प्रवेश 10 वी परीक्षा के अंको के आधार पर होगा। शासकीय पालीटेक्निक कालेज के प्राचार्य श्री आर एम सोनवे ने बताया कि संस्था में सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग संकाय संचालित हैं । प्रवेश हेतु प्रत्येक  ब्रांच में 69 सीट उपलब्ध है । प्रवेश हेतु ईच्छुक अभ्यर्थी को गणित एवं  विज्ञान विषय के साथ 10 वीं (न्यूनतम 35त्न) उत्तीर्ण होना चहिये। विकलागं श्रेणी के अभ्यर्थी को विकलागंता सह उपयुक्त्तता प्रमाणपत्र की आवश्यता होगी जो कि विकलांग पुनर्वास केंद्र मड़ाताल जबलपुर से जारी किया जाता है। महाविद्यालय मे वार्षिक शिक्षण शुल्क 7500 रुपये तथा अन्य शुल्क 600 रुपये कुल शुल्क 8100 रुपये है। ओबीसी/एस.सी/एस.टी. वर्ग के विद्यार्थियो को शासन के नियमानुसार छूट है। प्रवेश हेतु ईच्छुक अभ्यर्थी को आवश्यक रूप से रजिस्ट्रेशन तथा च्वाईस फिलिंग करवाना होगा।  अभ्यर्थी स्वयं घर से या किसी भी एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर जाकर रजिस्ट्रेशन तथा च्वाईस फिलिंग कर सकता है। दस्तावेजो का सत्यापन ऑनलाईन होगा। प्रवेश सूची मे नाम आने पर  निर्धारित तिथी को संस्था में मूल दस्तावेजो के साथ उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन: 24 अगस्त 2021 सायं 5.00 बजे तक कराया जा सकता है। संस्थाओ के प्राथमिकता क्रम मे च्वाइस फिलिंग कर लॉक करना 01 सितम्बर 2021 रात्रि 11.45 तक किया जा सकता है। कॉमन मेरिट सूची की उपलब्धता:  02 सितम्बर 2021 सायं 5.00 बजे तक, आबटंन पत्रो की ऑनलाईन उपलब्धता/आबंटित संस्था में प्रवेश: 06 से 11 सितम्बर सायं 5.00 बजे तक, द्वितीय चरण की कॉउंसलिंग हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन: 12 से 21 सितम्बर 2021 तक किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here