बिग बॉस मराठी 5: राखी सावंत की एंट्री से उड़े निक्की तम्बोली के होश, लोग बोले- अब आई है असली ड्रामा क्‍वीन

0

ड्रामा क्वीन राखी सावंत लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। आदिल खान दुर्रानी संग अपने रिश्ते की छीछालेदर करने के बाद से वह एकदम गायब हो गई थीं। बीच में खबर आई थी कि उनकी कोई सर्जरी हुई है। फिर वह फराह खान के चैनल पर भी दिखी थीं। और अब सीधे वह पहुची हैं रितेश देशमुख के शो ‘बिग बॉस मराठी’ में।

राखी सावंत को ‘बिग बॉस मराठी’ में देखा गया। उसका प्रोमो जारी हुआ है। जिसमें वह डांस करते हुए एंट्री करती हैं। और यहां आते ही वह सीधे निक्की तम्बोली को टारगेट करती हैं और उनका मजाक उड़ाती हैं। डांस करने के बाद वह बोलती हैं, ‘हेलो बिग बॉस एम बैक। आपकी पहली बीवी।’ ये देखते ही निक्की कहती हैं- हाय रब्बा।

राखी सावंत ने निक्की तम्बोली को किया टारगेट

इसके बाद सभी कंटेस्टेंट फ्रीज रहते हैं। राखी सावंत आते ही निक्की को बोलती हैं, ‘निक्की… सस्ती राखी सावंत।’ इसके बाद मराठी में कहती हैं, ‘निक्की तम्बोली… छोड़ू क्या तुझे अम्बोली?’ ये सुनकर निक्की तम्बोली अपना मुंह बिचका लेती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here