रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 10 सदस्य नॉमिनेट हुए थे। इनमें से तीन नॉमिनेशन खुद बिग बॉस ने किया था। उन्होंने तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को कनेक्शन बनाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। इनमें से अदिति मिस्त्री का सफर इस शो से खत्म हो गया। अब इस हफ्ते दूसरा एविक्शन भी होगा, जो 7 सदस्यों में से एक का होगा। अब ये नाम भी सामने गया है।
Bigg Boss 18 अपने पूरे शबाब पर है। इस घर में अभी भी बहुत सारे कंटेस्टेंट्स हैं। हाल ही में तीन और सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। लेकिन इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया। इनमें से एक अदिति मिस्त्री का नाम तो अनाउंस कर दिया गया है।
7 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेटेड
बताया जा रहा है कि वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान दूसरे कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान करेंगे, जो घर से एविक्ट होगा। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, तजिंदर सिंह बग्गा, सारा अरफीन खान और कशिश कपूर नॉमिनेटेड थे।
तजिंदर सिंह बग्गा का सफर होगा खत्म
रिपोर्ट्स बता रही हैं कि जनता के कम वोट मिलने के कारण तजिंदर सिंह बग्गा इस शो से एविक्ट हो जाएंगे। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल कुछ भी अनाउंस नहीं हुआ है। आप इस शो को सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात साढ़े 9 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। आप इसे जियो सिनेमा ऐप पर भी देख सकते हैं।