बीमारी से परेशान वृद्ध ने कुल्हाड़ी से काट लिया गुप्तांग

0

बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने कुल्हाड़ी से अपना ही गुप्तांग काट लिया। वृद्ध को 3 दिन से पेशाब करने में काफी परेशानी हो रही थी। यह घटना प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र की है। यहां एक वृद्ध द्वारा पथरी की बीमारी के चलते परेशान होकर कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट दिया। पुलिस थाना प्रभारी मनोज यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम डुगरुपुरा में गुरुवार की रात्रि भगवान दास पुत्र छोटे सिह लोधी उम्र 75 वर्ष को 3 दिन से पेशाब करने में काफी परेशानी हो रही थी तथा रक्तस्राव हो रहा था। जिस कारण से वह काफी परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसके द्वारा गुरुवार की रात्रि कुल्हाड़ी से अपना स्वयं का गुप्तांग काट लिया है, जिसे तत्काल ही गंभीर हालत में हटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे देर रात्रि दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।घायल वृद्ध के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता को पेशाब करने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया। इस संबंध में जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ मुकेश साहनी ने बताया कि अभी वृद्ध की हालत ठीक है जिसका सर्जन द्वारा उसका इलाज किया जाएगा, जिसके उपरांत ही बताया जा सकता है कि उसका ऑपरेशन संभव है या नहीं। वहीं पुलिस द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here