बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरिया में बीड़ी पीने के लिए आग सुलगाने के दौरान कपड़ों में आग लगने से गंभीर रुप से झुलसे 60 वर्षीय वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकरलाल चौहान उम्र 60 वर्ष निवासी डोंगरिया मंगलवार की दोपहर को बीड़ी पीने के लिए माचिस की काड़ी जला रहा था इसी दौनान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रुप से झुलस गया था। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसकी हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां रात करीब दो बजे उसकी उपचार के दोरान मौत हो गइै।