बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों वृंदावन में साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों को हाल ही में अपनी बेटी के साथ ‘बाबा नीम करोली’ के आश्रम में स्पॉट किया गया। कपल श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का अपनी लाडली बेटी के साथ हाथ जोड़े हुए प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। वीडियो में आप देख सकते हैं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी हैं इसके बाद आश्रम के लोग अनुष्का को एक चुनरी ओढ़ाते हैं और वामिका के गले में माला डालते हैं। वीडियो में वामिका की क्यूट शरारतों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
व्हाइट ड्रेस में वामिका बेहद क्यूट लग रही हैं। वामिका के इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विराट और अनुष्का केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां गए थे और वहां वह पूरे सत्संग में शामिल रहे।’ एक और फैन ने लिखा है, ‘भगवान इस फैमिली पर आशीर्वाद बनाए रखे। वामिका बहुत क्यूट है।’
अनुष्का-विराट ने बांटे कंबल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का-विराट ने वृंदावन में लोगों को कंबल बांटे हैं। आश्रम में लगभग एक घंटे के लिए अनुष्का और विराट ने ध्यान भी लगाया था। दोनों बाबा नीम करोली में बेहद विश्वास रखते हैं।