बालाघाट /जिले के हट्टा थाना अंतर्गत ग्राम डूंडा सिवनी और मराठा बूढ़ी के बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल साइकिल से टकरा गई इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल की ठोकर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई मृतक नेहरू पिता सालिकराम मानेश्वर 45 वर्ष ग्राम डूंडासिवनी निवासी है। इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को भी चोंटे आई है। जो घटना के दौरान जमकर शराब पिये हुये थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू मानेश्वर खेती किसानी के अलावा वह मिस्त्री का भी काम करता है। जिसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। 13 फरवरी को सुबह नेहरू मानेश्वर अपने गांव के आवासटोला मिस्त्री का काम करने के लिए गया था। 2:00 बजे तक काम करने के बाद नेहरू मानेश्वर खाना खाने के लिए आवास टोला से साइकिल में अपने घर डुंडासिवनी आ रहा था। डुंडासिवनी और मराठा बूढ़ी के बीच मोहगांव से मराठा बूढ़ी जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूरक मोटरसाइकिल चलाते हुए नेहरू मानेश्वर की साइकिल को ठोस मार दी। और अनियंत्रित हो गई ।मोटरसाइकिल की ठोकर से जहा नेहरू मानेश्वर गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं मोटरसाइकिल सवार दो युवक भी चोटिल हो गए। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल नेहरू मानेश्वर को मार्शल से जिला अस्पताल लाये। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए।नेहरू मानेश्वर की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। मोटरसाइकिल सहित गिरने से चोटिल दोनों युवक करण पिता लिखीराम कावरे 16 वर्ष, अजय पिता सुरेंद्र राणा 18 वर्ष हट्टा बूढ़ी निवासी है। दोनों युवक को भी ग्रामीण होने जिला अस्पताल लाये। बताया गया है कि दोनों युवक घटना दौरान जमकर शराब पिये हुये थे