भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का हुआ बड़ी नहर में विसर्जन

0

नगर के वार्ड नं. ३ स्थित नगर के सेवा सहकारी समिति में स्थित मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। ८ सिंतबर को पूरे नगरवासियो ने इस दौरान मंदिर में पहुॅचकर अपनी मनोकामना के लिये भगवान श्रीकृष्ण व राधा माता का आर्शीदवाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण मे भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर में हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ वही देर शाम विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओ का भजन कीर्तन भी प्रारंभ रहा। वही युवाओ ने मटकी फोड का आयोजन किया। वही देर शाम विशाल शोभायात्रा के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की नगर भ्रमण के लिये निकली। जिसने नगर के प्रमुख चौक चौराहो का भ्रमण किया। वही बड़ी नहर मे करीब रात्री ९ बजे विसर्जन का कार्यक्रम महाआरती के बाद संपन्न हुआ। पद्मेश को जानकारी देते हुये समाजसेवी कैलाश दुल्हानी ने बताया कि यह वार्ड नं्र.३ स्थित सेवा सहकारी समिति के परिसर मे भगवान श्री कृष्ण का मंदिर स्थापित किया गया है जो काफी लंबे समय से है। मगर हम वार्डवासियो ने इसका जीर्णोध्दार किया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर हमने अखंड रामायण पाठ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये है। वही मंडी फोड़ प्रतियोगिता भी रखी थी। देर शाम को हम भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को हम पूरे नगर का भ्रमण करवाकर बड़ी नहर में विसर्जित करेंगे।

वार्ड नं १२ से भगवान कृष्ण की निकली विसर्जन के लिये शोभायात्रा

इसी तरह वार्ड नं.१२ खिल्या मुठिया देव परिसर स्थित विशाल भगवान राधा कृष्ण की मूति का विर्सजन ८ सितंबर को समारोह पूर्वक किया। प्रतिवर्ष खिल्या मुठिया देव परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की स्थापना पूरे श्रृध्दा भाव से की जाती है। इस मर्तबा ६ सितंबर को भगवान श्री कृष्ण व माता रानी राधा की प्रतिमा को भ्भक्तो द्वारा विराजित किया गया था। ८ सिंतबर को हवन पूजन व विशाल भंडारे के पश्चात डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकालकर बड़ी नहर मे विसर्जन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, पूर्व नपा अध्यक्ष विवेक पटेल, पूर्व पार्षद मनोज दांदरे, विवेक ऐड़े, प्रबल जायसवाल, पार्षद मोनू लिमजे, पार्षद प्रवीण डोंगरे, हरि क्षीरसागर, विवेक जुझार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here