भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

0

नगर में शनिवार को भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जो नगर के सिविल क्लब मैदान से निकलकर दीनदयाल चौक पहुंची जहां से वापस बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, नेहरू चौक, अंबेडकर चौक होते हुए गोलीबारी चौक पहुंची। जहां से वापस आंबेडकर चौक नेहरू चौक जय स्तंभ चौक से बस स्टैंड दीनदयाल चौक होते हुए सिविल क्लब मैदान पहुंची जहां पर विशाल तिरंगा रैली का समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के विभिन्न प्रकार के नारे लगाये गये। इस रैली में नगर के आधा दर्जन से ज्यादा विद्यालयों के छात्र.छात्राओं, एनसीसी कैडेट ने भाग लेकर विशाल तिरंगा रैली को भव्य रुप दिया जिससे मानो पूरा नगर तिरंगे में पटा हुआ नजर आया। इस दौरान तिरंगा रैली में मौजूद लोगों में एक उत्साह देखा गया और सभी देशभक्ति के गीतों पर जमकर नृत्य करने लगे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष माया उइके, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन हनवत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आलोक खरे ,भाजपा नेता निरंजन बिसेन, शैलेंद्र सेठी, अजय बिसेन, नगर मंडल अध्यक्ष दीप चौहान, रविंद्र रूसिया मीरा निर्मल, प्रदीप शरणागत, नियाज अली, बंटी सेन्द्रे, सुश्री किरण शर्मा, समीर बिसेन, सौरभ पटेल, अतुल चापूकर, योगेश व्यास, नीतू अग्रवाल, अभिषेक सुराना, मनीष मिश्रा, प्रवीण रूसिया, शिवप्रसाद सोनवाने, सोनू जैन, श्रीमती रूकमणी बिसेन, श्रीमती ललिता ठाकरे, श्रीमती रामकली टेकाम, रितु खरे, शैलेश पारधी, मिथलेश बुरड़े, प्रणय वासनिक, श्रीमती मनीषा पिपरेवार, कैशव बैस सहित भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी सदस्य गणमान्य नागरिक छात्र.छात्राएं मौजूद रहे।
तिर΄गा रैली मे΄ विधायक जायसवाल हुये शामिल
विशाल तिरंगा रैली गोलीबारी चौक से वापस दीनदयाल चौक की ओर जा रही थी इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल नवनियुक्त पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुये जो रैली के साथ समापन स्थल तक पहुंचे। समापन पर श्री जयसवाल के द्वारा विशाल तिरंगा रैली में शामिल विद्यार्थियों के लिए फल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर धार्मिक, समाजसेवी विनय सुराना, मुस्लिम समाज अध्यक्ष इकबाल खान, जशवंत पटले, राहुल अरोरा,  पार्षद मोनू लिमजे, पवन धुर्वे, मनोज दांदरे, संतोष आड़े, मिलिंद नगपुरे सहित अन्य समर्थक शामिल है।
राष्ट्रध्वज का सभी करे सम्मान – विधायक जायसवाल
पद्मेश से चर्चा करते हुये खनिज विकास निगम अध्यक्ष विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहां कि हमें अपने राष्ट्रध्वज का सम्मान करना चाहिये। हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो परिश्रम किया है आज उसी का यह फल है कि हम आजादी का ७५ वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। उन्होने क्षेत्र व नगर की जनता से अपील करते हुये कहां कि सभी लोग अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में भारत का गौरव हमारा राष्ट्रीय ध्वज सम्मान से जरूर लगाये।
स्वत΄त्रता सेनानियो΄ को शत शत नमन – छगन हनवत
वही वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष छगन हनवत ने कहां कि यह कार्यक्रम काफी भव्य रूप से हुआ है। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं सहित एनसीसी केड्ेटस व भाजपा कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है। हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। जिसमें सभी को शामिल होकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल करना है। श्री हनवत ने कहां कि हमारे देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से यह आजादी हमें कैसे दिलाई है इसके लिये वे उन्हे शत शत नमन करता हूॅ।
नगर व ग्रामीण भाजपा के नेतृत्व मे΄ निकाली गई तिर΄गा यात्रा – दीप
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीप चौहान ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहां कि यह तिरंगा यात्रा नगर व ग्रामीण मंडल के सयुॅक्त नेतृत्व में निकाली गई है। रैली के लिये भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने काफी कड़ी मेहनत की है। जिनका साथ स्कूली विद्यार्थियों ने भी दिया है। हम सभी शैक्षणिक संस्था व उनके प्रभारियों के अलावा जो रैली में शामिल हुये गणमान्य नागरिकों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here