भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

0

देहरादून के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर मोदी सरकार के आठ साल के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल पूरा हो चुके हैं। पूरे देश के अंदर हम एक पखवाड़े उन योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते बुधवार को प्रधानमंत्री का उद्बोधन हम सबने सुना, अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दी है 2014 से पहले देश की एक बड़ी आबादी जिसमें खासकर महिलाएं जिनके बैंक खाते भी नहीं थे मोदी सरकार ने उन महिलाओं के जनधन खाते खोले जाने का काम भी किया है। इसके साथ ही देश में 45 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते खोले जा चुके हैं, दो करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंदर लाभ दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपने राज्य के अंदर चाहे वह आर्थिक हो चाहे वह सामाजिक हो चाहे वो राजनीतिक हो इन सभी में आमूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कश्मीर में धारा 370 को मोदी सरकार ने हटाया है और देश को नागरिक संशोधन कानून दिया है। मोदी सरकार ने देश में समाज हित में निर्णय लिया कांग्रेस में वोट बैंक के कारण इसका विरोध किया है लेकिन देश की जनता ने उसे स्वीकार नहीं किया। प्रदेश युवा खिलाड़ी पूरी दुनिया में भारत को मान सम्मान दिलवा रहे हैं। कोविड-19 काल में हमारी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को राशन भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here