भारत सरकार ने 348 मोबाइल ऐप पर लगाया बैन, देश से बाहर भेज रहे थे यूजर्स का डेटा

0

केंद्र सरकार ने आज (बुधवार) को बताया कि चीन व अन्य देशों द्वारा विकसित 348 मोबाइल ऐप की पहचान की है। वह उन्हें बैन किया गया है। यह ऐप यूजर्स की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। वहीं देश के बाहर अनधिकृत तरीके से भेज रहे थे।

348 ऐप की पहचान की गई

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में रोडमल नागर के प्रश्न में यह जानकारी दी। सदस्य ने पूछा था कि क्या भारत सरकार ने देश से बाहर सूचना भेजने वाले किसी ऐप की पहचान की है। अगर ऐसे ऐप का पता चला है तो क्या उन्हें प्रतिबंधित किया गया है। जवाब में मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 348 ऐप की पहचान की है।

सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे थे

उन्होंने कहा कि सरकार के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन ऐप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है। इस तरह के डेटा प्रसारण देश की संप्रभुता व अखंडता, रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं। मंत्री ने कहा, ‘इन ऐप को विभिन्न देशों द्वारा विकसित किया गया है।’

इस गेम पर भी लगा बैन

यह खबर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के बैन होने के बाद आई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूजर्स का डेटा देश के बाहर भेजने के चलते इस गेम पर बैन लगाया गया है। बता दें 28 जुलाई को बैटल रॉयल गेम को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से हटाने के निर्देश दिया गया था। जिसके बाद गेम को दोनों प्लेटफॉर्म से हटाया दिया गया। ऐप को आईटी एक्ट के धारा 64ए के तहत ब्लॉक किया गया है। गौरतलब है कि पहले भी कई ऐप्स को भारत में बैन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here