Croatia: साल 2020 पूरी दुनिया के लिए मुसीबतों से भरा था। इस साल कोरोना महामारी ने हर देश में तबाही मचाई और अलग-अलग समय पर पूरी दुनिया में लॉकडाउन रहा। लेकिन क्रोएशिया के लोगों के लिए साल 2021 और भी चौकाने वाला रहा है। यहां साल 2021 की शुरुआत से पहले एक भूकंप आया था। इससे पूरा देश दहल गया था। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से 5 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद राजधानी से 40 किलोमीटर दूर मेसेनकानी नामक गांव में रहस्यमयी गड्ढे बनने शुरू हो गए।
इन गड्ढों को सिंकहोल कहते हैं। पहले बोरोजेविसी में एक सिंकहोल बना, जिसका व्यास करीब 98 फीट व्यास का है और 49 फीट गहरा है। आईएपएल साइंस की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के अंत तक 54 जगहों पर सिंकहोल बन चुके थे। वहीं मार्च के महीने तक इनकी संख्या 100 के करीब पहुंच गई।

शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कई सिंकहोल बने हैं। कई लोगों के घरों में भी बिना भूकंप के सिंकहोल बने और ईंटें नीचे गड्ढे में गिर गईं। इससे इमारतों में दरारें दिखाई देने लगीं और लोग डर गए।

मेसेनकानी गांव के लोग इन सिंकहोल से परेशान हैं। उनका कहना है कि यहां चारों तरफ बने सिंकहोल किसी भी दिन उन्हें अपने अंदर समाहित कर सकते हैं। हो सकता है कि उन्हें कुछ दिन में सरकार के कहने पर यह जगह छोड़नी पड़े। ये गड्ढे बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि ये अचानक बनते हैं और उनमें पानी भर जाता है।