भोपाल सुसाइड केस को लेकर सीएम सख्त, प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान, सूदखोरों की तोड़ी जाएगी कमर

0

सूदखोरों के खिलाफ मध्य प्रदेश में सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सूदखोरों को खोजा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोपाल के आनंदनगर इलाके में गुरुवार रात एक परिवार के पांच लोगों द्वारा जहर पीने की घटना के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सूदखोरी की घटनाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के तेवर सख्त दिखाई दिए। उन्होंने साफ कहा कि सूदखोरों-साहूकारों की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए। बता दें कि सूदखोरों के चंगुल में फंसे एक परिवार के पांच सदस्यों ने गुरुवार रात जहर पी लिया था। घटना में एक वृद्धा और उसकी एक पोती ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। शनिवार सुबह दूसरी पोती की सांसों की डोर भी टूट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here