मंडला में पुल से करीब 30 फीट नीचे गिरी कार 12 घंटे बाद मिली, एक शव मिला

0

मंडला। शनिवार रात मंडला जबलपुर मार्ग नेशनल हाईवे 30 में बबैहा नाला पुल से एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फिट नीचे गिर गिर गई थी। नाला में बरगी बांध का बैक वाटर होने से पानी अधिक था। वह कार पानी की गहराइयों में समा गई। घटना के करीब 12 घंटे बाद रेस्क्यू टीम के द्वारा कार को तलाश लिया गया और कार क्रमांक mp20 cj 4999 को बाहर निकाला गया है।

कार का एक गेट खुला हुआ था। लेकिन इसमें कोई नही मिला है। यह कार टिकरिया थाना क्षेत्र के पदमि निवासी विष्णु प्रधान की बताई गई है। बताया गया है कि कार में दो लोग सवार थे। जिनकी तलाश रेस्क्यू टीम के द्वारा अभी भी की जा रही है।

देर रात की है यह घटना

मंडला जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर बबैहा नाला पुल से एक कार नीचे गिर गई । घटना शनिवार की देर रात की बताई गई है। रात में ही जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी गई है। पुल के नीचे पानी अधिक करीब 30 फिट होने से कार का पता नही चल पाया । जिसे रेस्क्यू टीम ने 11 बजे के लगभग तलाश की और फिर उसे निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। जिसे गोताखोरों की मदद से साढ़े 12 बजे के लगभग निकाला जा सका।

किसी वाहन सवार ने दी थी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर से मंडला की ओर रात 10 बजे के लगभग कार आ रही थी। रात में आ रही कार अनियंत्रित होकर नीचे पुल में जा गिरी। बताया जा रहा है पीछे बाइक या अन्य कार में आ रहे ग् लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान चलाया। लेकिन रात होने से इसमें बाधा आई। जिसके बाद सुबह से फिर एसडीआरएफ की टीम खोज अभियान चलाया।

मौके पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय नागरिक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा मोके पर तत्काल पहुच गए थे। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू दल रात 3 बजे तक खोज अभियान में लगा रहा । मोके पर ही मौजूद उन्होंने ने बताया कि बबैहा नाला में करीब 30 फिट पानी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here