मच्छरों के कारण केंद्रीय विद्यालयों में बच्चे हो रहे हैं बीमार

0

शहर के केंद्रीय विद्यालयों में पढने वाले बच्चे मच्छरों के कारण बीमार हो रहे हैं। बारिश के बाद गंदगी के कारण केंद्रीय विद्यालयों में मच्छरों की भरमार हो गई है। शहर के केंद्रीय विद्यालयों में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गदंगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस कारण हर रोज एक स्कूल से करीब 10 से 15 बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में करीब 20 दिन तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूसरे राज्यों के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में रूकने की व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता का समापन होने के बाद परिसर में गंदगी फैली हुई है। खासतौर पर प्रायमरी सेक्शन में कक्षाओं से लेकर शौचालय तक गंदे पड़े हैं। इस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दीपावली के बाद स्कूल खुल गए, लेकिन सफाई नहीं की गई।प्रायमरी कक्षाओं के बच्चों को कक्षा के दौरा मच्छर काट रहे हैं, जिससे वे बीमार हो रहे हैं। वहां के बच्चे बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। अभिभावक स्कूल प्रबंधन से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन स्कूल में साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसा ही हाल केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – 2 सहित अन्य विद्यालयों का भी ऐसा ही हाल है। बता दें, कि राजधानी में डेंगू बीमार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इसमें बच्चे, बड़े और बुजुर्ग भी शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालयों में राज्य स्तर के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी निगरानी नहीं कर पाते हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके कार्यक्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय नहीं आते हैं। यही कारण है कि केंद्रीय विद्यालय में शिक्षण से लेकर अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। इस बारे में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य सरजीत सिंह का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है। उप प्राचार्य को निर्देश देकर साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को ठीक कराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here