मदनपुर के कृषकों को नही मिल पा रहा नहर का पानी

0

साफ सफाई के अभाव में ग्राम पंचायत मदनपुर के किसानों को नहर का पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है। किसानों का कहना है की हमें टूढ़ी नहर से पानी मिलता है मगर नहर में जंगलनुमा झाडिय़ों के उगने की वजह से खेत तक पानी नही आ रहा है। ऐसे में हमे रबी की फसल बौने में काफी परेशानी हो रही है। हम लोग नहर विभाग को बकायदा कर भी चुकाते है मगर विभाग का हमारे ग्राम की तरफ कोई ध्यान नही है।

पानी के अभाव में नही लगा पर रहे रबी फसल – ईश्वरी

पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण व कृषक ईश्वरी भगत ने बताया की बरसात में लगाई गई खरीफ की फसल तो ऊपर आसमान के पानी से पक गई। मगर अब लोग रबी की फसल लगाने की तैयारी में जुटे हुये। ऐसे में हमे पानी की काफी आवश्यकता होगी। मगर जो नहर है उससे हमारे खेतों में पानी नही पहुॅच पा रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण नहर में उगा कचरा व झाडिय़ा है। जिसकी वजह से नहर का पानी खेत तक नही पहुॅच पा रहा है। ऐसे में रबी की फसल पर असर पडऩा तय है।

नही होती नहर की साफ सफाई – चिंदुलाल

इसी तरह कृषक चिंदुलाल सोनवाने ने पद्मेश को बताया की यह प्रतिवर्ष की समस्या है। हम लोग हमेशा से ही विभाग के चक्कर सिर्फ इसलिये काटते है ताकि हमे पानी मिल सके। मगर विभाग नहर की साफ नही कर रहा है वर्तमान समय में जो पानी मिल भी रहा है वो नहर में कचरा होने की वजह से खेत तक नही पहुॅच रहा है। ऐसे में नहर विभाग को हम किसानों की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुये नहर में उगी हुई झाडिय़ों की साफ सफाई करवानी चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here