मधुमक्खी ने किया हमला

0

लांजी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम में वारी स्थित पांढरी पाठ नहर के रास्ते से जा रही महिलाओं के उपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लांजी सिविल अस्पताल में भर्ती किया।

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को वारी पांढरीपाठ निवासी 8 – 10 महिलाएं कपड़े धोने के लिए नहर के रास्ते वारी खराड़ी डेम जा रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक से कपड़े धोने जा रही महिलाओं के ऊपर मधुमक्खियों द्वारा अचानक से हमला कर दिया।

जिससे एक महिला सविता पति पीतम खरे उम्र 25 वर्ष और महिला के साथ जा रहे रिश्तेदार का लड़का समीर पिता दुर्गादास कावरे उम्र 10 वर्ष निवासी ओटेकसा गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दे कि महिला के शरीर से लगभग 25-30 मधुमक्खियों के कांटो को निकाला गया है, वही बच्चे के शरीर में भी करीब 10-12 कांटो को निकाला गया है। मधुमक्खियो के काटने से महिला और बच्चे को असहनीय पीढ़ा हो रही थी। दोनों घायलों का स्वास्थ्य उपचार सिविल अस्पताल लांजी में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here