मध्‍य प्रदेश में दीपावली से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

0

उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण अब दिन में भी सिहरन महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। दीपावली से मध्यप्रदेश में क ड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना बन रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख उत्तरी बना रहने के कारण अब दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्रीसेल्सियस कम रहा। साथ ही गुरुवार के अधिकतम तापमान (28.8 डिग्रीसे.) की तुलना में 0.7 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा, लेकिन गुरुवार के न्यूनतम तापमान (13.4 डिग्रीसे.) के मुकाबले 0.3 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक तापमान कम होने से शाम के समय धुंध का असर देखने का मिल रहा है। शुक्रवार शाम को धुंध के कारण एयरपोर्ट क्षेत्र में दृश्यता पांच हजार मीटर दर्ज की गई। शनिवार सुबह कुहासा रहने के भी आसार हैं।

एक नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अभी दो दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। एक नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर फिर बर्फबारी शुरू होगी, लेकिन हवाओं का रुख बदलने से मप्र में ठंड का असर कम होने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के साथ ही दीपावली से मप्र में क ड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here