बैंकों में काम अधिक और कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त ना होने के चलते बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने ग्राहकों को सही समय पर अच्छी सेवा नहीं दे पा रहा है। वही बिना बताए उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय कर्मचारियों के स्थानांतरण करने से कर्मचारी वर्ग खासा नाराज है।जहां कर्मचारियों की नई भर्ती ना होने और समय पूर्व कर्मचारियों के कभी भी ट्रांसफर कर दिए जाने से बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ उनका यूनियन भी खासा नाराज है। जिन्होंने स्टाफ कर्मचारियों की जल्द से जल्द नई भर्ती करने और समय पूर्व कर्मचारियों के ट्रांसफर ना किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से बैंकों में तालाबंदी कर हड़ताल शुरू कर दी है।जिसके चलते बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सभी बैंक एंव शाखाए 4 दिनों तक बंद रहेंगी। जहाँ यूनिटेड फोरम ऑफ महाराष्टृ बैंक यूनियन के अव्हान पर 9 और 10 फरवरी 2 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। जहाँ हड़ताल क पहले दिन गुरुवार को सभी बैंक कर्मचारियों ने बैंक पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की वहीं बैंक में ताला जड़ कर दो दिनों की हड़ताल पर चले गए । बताया जा रहा है कि यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की 2 दिन 9 और 10 फरवरी तक हड़ताल चलेगी लेकिन शनिवार और रविवार अवकाश होने के चलते बैंक 2 दिन और बंद रहेंगे। इस तरह हड़ताल और छुट्टी के चलते बैंक ऑफ महाराष्ट्र की सभी शाखाएं 4 दिनों तक बंद रहेगी। वहीं सोमवार को बैंकों में लटके ताले खोले जाएंगे।
04 दिनों तक कामकाज रहेगा प्रभावित
नए कर्मचारियों की भर्ती करने और समय बे समय किसी भी कर्मचारी का ट्रांसफर ना किए जाने की मांग कर्मचारियों के संगठनों द्वारा लगातार की जा रही है लेकिन उनकी इन मांगों पर सरकार ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है जिससे नाराज कर्मचारियों और उनके संगठन ने सामूहिक रूप से 9 और 10 फरवरी 2 दिन की हड़ताल का ऐलान कर बैंक में ताले जड़कर हड़ताल पर चले गए। जहां गुरुवार और शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे, तो वही शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते 4 दिनों तक बैंकों में ताले लटके रहेंगे। जिसके चलते 4 दिनों तक बैंकों का संपूर्ण कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान बैंक का शाखा से संबंधित कार्य नहीं हो पाएंगे, तो वही जमा निकासी एटीएम व्यवस्था सहित अन्य सेवाओं भी पूर्णत: प्रभावित रहेंगी.