मुंबई में खसरे से अभी तक 10 की मौत

0

मुंबई में खसरे की बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है। अकेले मुंबई महानगर में 20 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। अभी तक 200 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। इस साल 220 से ज्यादा बच्चे इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में खसरे के कारण 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।
मुंबई महानगर पालिका निगम में खसरे के प्रकोप को देखते हुए सभी नागरिकों से 9 माह से 5 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। इतने बड़े पैमाने पर बीमार बच्चों के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में 120 बेड खसरे के लिए रिजर्व किए गए हैं। 100 ऑक्सीजन बेड 10 वेंटिलेटर और 10 आईसीयू बेड भी रिर्जव किए गए हैं। पिछले 2 वर्षों से यह अस्पताल कोविड-19 के अस्पताल के रूप में संचालित था। बच्चों में खसरे के प्रकोप को देखते हुए इस अस्पताल को विशेष रूप से तैयार किया गया है। टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here