मुस्लिम समुदाय पर भाजपा नेता द्वारा अश्लील टिप्पणी करने से लालबर्रा में तनाव !

0

लालबर्रा में मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्ति के द्वारा धर्म गुरू की शान में अश्लील टिप्पणी सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट करने से मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

रजा मस्जिद सून्नी हन्फी जमआत अमोली के पदाधिकारी व समुदाय के लोग ११ मई की रात करीब ८.३० बजे थाने पहुंचकर अश्लील टिप्पणी करने वाले भाजपा किसान मोर्चा मंडल लालबर्रा अध्यक्ष राजेन्द्र परिहार को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया गया।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप भी लगाया कि अगर कोई आम व्यक्ति इस तरह की घटनाकारित करता तो पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लेती परन्तु ४ घंटे से थाने में खड़े रहनेके बाद भी एफआईआर दर्ज करने में विलंब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है।

मुस्लिम समुदाय के लोगों के आक्रोश को देखते हुए एडीशनल एसपी विजय डाबर, एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव के द्वारा आक्रोशिजनों को समझाने का प्रयास किया परन्तु उनका आक्रोश शांत होने का नाम नही ले रहा था जिसके बाद रात १२ बजे प्रार्थी लालबर्रा के वार्ड नं. १५ निवासी अ. करीम रंगरेज की रिपोर्ट पर अश्लील टिप्पणी करने वाले भाजपा किसान मोर्चा मंडल लालबर्रा अध्यक्ष रानीकुठार निवासी राजेन्द्र परिहार के खिलाफ भादवि की धारा १५३-ए, २९५-ए के तहत मामला पंजीबध्द किया गया और उपस्थितजनों को एफआईआर पढ़कर सुनाया गया जब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

इस दौरान उपस्थितजनों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा जिसका संतुष्टजनक जवाब नही मिलने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का आक्रोश बढ़ गया और कहा कि जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो आंदोलन किया जायेगा जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस तरह धर्म गुरू की शान में अश्लील टिप्पणी करने के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश रात १२ बजे तक बना रहा।

११ मई की रात करीब ८.३० बजे मुस्लिम समुदाय के २ सैकड़ा से अधिक लोग थाना पहुंचकर सोशल मीडिया ग्रुप में ११ मई की सुबह ८.४७ बजे भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र परिहार के द्वारा धर्म गुरू के खिलाफ में अश्लील टिप्पणी करते हुए ग्रुप में वायरल किया गया है।

मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरू के प्रति गलत टिप्पणी करने की जानकारी लगने के बाद लालबर्रा मुख्यालय सहित आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोग थाना पहुंचे और एक ही स्वर मेें कहा कि आरोपी व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करें। इस दौरान थाने में रात ८.३० बजे से रात १२ बजे रात तक गहमागहमी का माहौल बना रहा और लोग रात १२ बजे तक थाने में डटे रहे।

मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ व आक्रोश को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बालाघाट, वारासिवनी से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

एडीशनल एसपी विजय डाबर ने बताया कि रानीकुठार के राजेन्द्र परिहार ने मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरू के प्रति सोशल मीडिया ग्रुप में गलत टिप्पणी कर उसे वायरल कर दिया है। जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और उनकी शिकायत पर राजेन्द्र परिहार के खिलाफ भादवि की धारा १५३-ए, २९५-ए के तहत मामला पंजीबध्द कर मामले को जांच में लिया है एवं आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here