यह देश केवल हिंदुओ का देश-महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरनाथ

0

देश को हिन्दु राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म की अलख जगाने 5 जून को राजाराम ओरछा से मध्यप्रदेश में राष्ट्र चेतन यात्रा लेकर निकले महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर नाथ जी महाराज ने नगर के काली पुतली चौक स्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश केवल हिन्दुओं का देश है। पूर्ववर्ती सरकारों ने मठ, मंदिरों के पैसों को अपने पास रखकर एक विशेष जाति के लोगों के धर्मस्थलो को दामाद की तरह सुविधा देने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी जुबानी हमला करते हुए कहा कि देश की जनता की जानकारी के साथ खिलवाड़ किया गया। एक ही बात कही गई दे दी हमें आजादी बिना खडग, बिना ढाल, सबरमती के संत तुने कर दिया कमाल और तो और रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, उस नाम के साथ राम को जोड़ दिया, जिन्होंने देश का बंटवारा किया। अखंड भारत को खंडित कर दिया। हमें आज अखंड भारत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देखते ही देखते विश्व के 57 देश मुस्लिम देश बन गये है। जिसकी हमें चिंता करनी है। भारत देश हिन्दुओं का देश है, इस देश में केवल हिन्दुओं को अधिकार है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here