यूक्रेन को शिकस्त देने रूस ने अंतरिक्ष में पहुंचाया मिलिट्री स्पेस क्राफ्ट

0

रूस-यूक्रेन की जंग को दो महीने से अधिक हो गया पर नतीजा कुछ नहीं निकला एक और युद्ध के कारण यूक्रेन में चारों और बर्बादी दिख रही है वहीं रूस लगातार आक्रामक होता जा रहा है। अब यह युद्ध अंतरिक्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है। रूस ने कोसमॉस 2555 नाम का एक टॉप सीक्रेट सैन्य अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है जो पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। रूस ने 29 अप्रैल को अंगारा 1.2 रॉकेट से इस अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाया। ये लॉन्च मिर्नी शहर के प्लेसेट्स्क कोस्मोड्रोम में किया गया जो अपने हीरे की खदानों के लिए मशहूर है। रूस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘आर्कान्जेस्क क्षेत्र से एयरोस्पेस फोर्सेस के अंतरिक्ष बलों के लड़ाकू दल ने सफलतापूर्वक अंगारा-1.2 क्लास लॉन्च व्हीकल से स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया। ये रूसी रक्षा मंत्रालय के हित में किया गया है। सामान्य तरीके से ये लॉन्च सफल रहा और स्पेस्क्राफ्ट ऑर्बिट में पहुंचा।’ रूस की ओर से कहा गया कि अंगारा 1.2 की यह पहली ऑपरेशनल उड़ान है। इसके साथ ही 2022 में इसके जरिए तीन लॉन्च करने की योजना थी, जिनमें से एक पूरा हो गया है और दो बची हैं। जो दो उड़ाने होनी हैं, उनमें से एक रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के लिए होगी और दूसरी दक्षिण कोरिया की एक वाणिज्यिक उड़ान के रूप में होगी।
जिस स्पेस क्राफ्ट को लॉन्च किया गया है वह क्या है इसकी पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन कई विशेषज्ञों का अनुमान है कि ये स्पेसक्राफ्ट एक रडार सैटेलाइट सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में कर सकता है। इस रडार से निगरानी की जा सकती है। नासा स्पेसफ्लाइट का ऐसा मानना है कि इसी तरह का पेलोड 2017 में लॉन्च किया गया था जो इसी उद्देश्य के लिए था। प्लेसेट्स्क कोस्मोड्रोम की स्थापना 11 जनवरी 1957 को एक सैन्य स्थल के रूप में की गई थी। इसे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग के लिए बनाया गया था। ये नया लॉन्च तब हुआ है जब रूसी अंतरिक्ष प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि देश के भले के लिए वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को छोड़ देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here