रणबीर और नीतू कपूर के साथ नया घर देखने पहुंची आलिया भट्ट

0

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का सबको इंतजार है। दोनों स्टार बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल है। हाल ही में कलाकार जोधपुर से छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे। अब गुरुवार को आलिया, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर के साथ कृष्णा राज बंगले (Krishna Raj Bungalow) में कंस्ट्रक्शन को देखने पहुंची। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद इस पुस्तैरी घर में रहेंगे। यह बंगला नीतू के मौजूदा घर के नजदीक है।

कृष्णा राज बंगले के रेनोवेशन का काम काफी समय से चल रहा है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण कार्य रुक गया था। बीते कुछ महीने फिर काम हो रहा है। ऋषि कपूर इस बंगले को बना हुआ देखना चाहते थे। बंगले पर पहुंच आलिया व्हाइट स्वेटशर्ट में नजर आईं। वहीं रणबीर कपूर ने ग्रे स्वेटशर्ट पहना हुआ है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर की दो इच्छाएं अधूरी रह गई। एक वो कृष्णा राज बंगले को खूबसूरत अंदाज में देखना चाहते थे। वहीं दूसरा बेटे रणबीर की शादी देखना चाहते थे। बता दें रणबीर कपूर का 28 सितंबर को जन्मदिन था। अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने आलिया के साथ जोधपुर गए था। जहां से दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here