रसोई गैस कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने गृहणियों को दी राहत

0

बिलासपुर। Bilaspur News: रसोई गैस निर्माता कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने सब्सीडी वाले सिलेंडर की कीमत को यथावत रखा है। इस महीने भी सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई है। इससे बिलासपुर जिले के दो लाख 25 हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत मिली है। होटल सहित अन्य व्यवसायी जो व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग करते हैं उनको कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 213 स्र्पये की बढ़ोतरी कर दी है।एलपीजी निर्माता कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को जनवरी महीने की तरह उसी रेट पर रखा है। जनवरी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 783 स्र्पये रखा गया था। फरवरी महीने में भी घरेलू सिलेंडर इसी कीमत पर उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाएगी। एलपीजी निर्माता कंपनियों के इस निर्णय से गृहणियों ने राहत की सांस ली है।घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं को जहां राहत मिली है वहीं कमर्शियल सिलंेडर का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों को निर्माता कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। बीते महीने 1498 स्र्पये में सिलंेडर की बिक्री हुई थी। इस महीने 213 स्र्पये की बढ़ोतरी के साथ सिलेंडर की कीमत 1711 स्र्पये कर दिया है।

दिसंबर महीने में कंपनियों ने दो बार बढ़ाए थे दामदिसंबर महीने में एलपीजी कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में दो बार बढ़ोतरी कर दी थी। इससे गृहण्ाियों को जोर का झटका भी लगा था। इस महीने राहत मिली है। कमर्शियल सिलेंडर में ऐसा नहीं हुआ। जनवरी महीने में भी इसकी कीमत में इजाफा किया गया था। इस महीने भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है। जब से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने रसोई गैस को नियंत्रण मुक्त किया है एलपीजी निर्माता कंपनियों द्वारा हर महीने इसकी कीमत में बदलाव किया जा रहा है।

सब्सीडी में बदलाव नहींघरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी ना होने के कारण सब्सीडी भी बीते महीन की तरह की इस महीने सिलेंडर खरीदने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जमा होगी। बीते महीने घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने वाले उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट में सब्सीडी के रूप में केंद्र सरकार ने 63 स्र्पये जमा कराए थे। इस महीन भी इतनी ही राशि सब्सीडी के रूप में जमा कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here