राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर हिंसा की खबर सामने आई है। लोगों ने चक्का जाम कर आगजनी की। जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तो पुलिस के वाहनों पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस क गोले दागे। देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, नदबई में कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवान ने अंबेडकर की मूर्ति लगाने की घोषणा की थी। वहीं, जाट समाज भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में जाट समाज के लोग बुधवार को धरने पर बैठ गए।
इसके बाद जाट समाज के लोगों ने जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे उपद्रव करने लगे। यहां आगजनी की गई। जब प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस टीम पहुंची, तो वाहनों पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।