राजस्थान रॉयल्स की जीत के जश्न में पड़ा खलल, कप्तान रियान पराग पर इस वजह से लग गया बड़ा जुर्माना

0

गुवाहाटी: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने एक शानदार कैच लपका। उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराया। पराग ने कवर पर फील्डिंग करते हुए दाहिने हाथ से शिवम दूबे का एक बेहतरीन कैच पकड़ा। दूबे ने पहली दो गेंदों पर 10 रन बनाए थे, लेकिन पराग के इस शानदार कैच ने आरआर के लिए चीजें बदल दीं। यह पराग के लिए भी एक खास पल था, क्योंकि वह असम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने कप्तानी कर रहे थे। मैच के बाद हालांकि कुछ घंटों बाद कप्तान रियान पराग पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यह जुर्माना रविवार को बारसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण लगाया गया। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में पहली जीत मिली है। इससे पहले उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह जुर्माना लगाया गया है। इस नियम के अनुसार, न्यूनतम ओवर गति अपराधों के लिए दंड का प्रावधान है। यह टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए पराग पर सिर्फ आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में पराग ऐसे दूसरे कप्तान हैं जिन पर यह जुर्माना लगा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या पर भी ऐसा ही जुर्माना लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here