राजस्थान हाई कोर्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड, पहली बार पति-पत्नी बने जज

0

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को शुभा मेहता और कुलदीप माथुर को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया। शुभ मेहता की नियुक्ति के साथ ही राजस्थान हाई कोर्ट में अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल शुभा मेहता के पति न्यायमूर्ति महेंद्र गोयल भी राजस्थान हाईकोर्ट में ही जज हैं। ऐसे में हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने वाले पहले पति-पत्नी बन गए हैं।

गौरतलब है कि शुभा मेहता को न्यायिक कोटे (जिला न्यायाधीश) से न्यायाधीश बनाया गया था, वहीं न्यायमूर्ति महेंद्र गोयल 6 नवंबर, 2019 को वकीलों के कोटे से जज बने हैं। इसके अलावा राजस्थान हाई कोर्ट में नियुक्त कुलदीप माथुर राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ वकील थे, जिन्हें पदोन्नत किया गया है। कुलदीप माथुर को वकीलों के कोटे से जज बने हैं।

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने जारी अधिसूचना में कहा है कि भारत के राष्ट्रपति कुलदीप माथुर और शुभा मेहता को वरिष्ठता के क्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए खुश है। ये दोनों ही नव नियुक्त जज जल्द ही अपने अपने कार्यालयों में पदभार ग्रहण करेंगे। इन नियुक्तियों के साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 50 के स्वीकृत पदों के मुकाबले बढ़कर 27 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here