रामनवमी पर भगवामय हो रहा शहर

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)। जिले में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और विहिप, पूरे जोश और उमंग के साथ रामनवमी की तैयारियो में जुटा है। नगर को भगवामय किया जा रहा है, भगवा रंगो के तोरण से शहर के प्रमुख मार्गो को सजाया जा रहा है, वहीं आकर्षक लाईटिंग भी की जा रही है।नगर में रामनवमी पर्व पर 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

इन कार्यक्रमों के होंगे आयोजन
जिले में रामनवमी का चार दिवसीय उत्सव श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिन्दु परिषद ने आयोजित किया है। जिसकी शुरूआत 30 अप्रैल से होगी। बताया गया कि 30 अप्रैल को नगर के सभी प्रमुख चौराहो पर ध्वजारोहण महोत्सव के साथ ही तिलकवंदन कार्यक्रम प्रातः 9 बजे किया जाएगा। जिसके बाद 01 अप्रैल को भगवा बाईक रैली निकाली जाएगी। जो सायंकाल 4 बजे शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। 5 अप्रैल को शाम 7 बजे राजनांदगांव के भक्ति गायक गणेश मिश्रा, आंबेडकर चौक में सुंदरकांड पाठ की संगीतमय प्रस्तुति देंगे और 06 अप्रैल को पुराने श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव, पूरी आस्था, उमंग और उत्साह के साथ विधि विधान से मनाया जाएगा। जिसमें प्रातः 8 बजे सुंदकांड और दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव एवं महाप्रसाद का वितरण तथा अपरान्ह 04 बजे श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रमों में शामिल होने दिया जा रहा निमंत्रण- चावड़ा
रामनवमी पर्व पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालु चावड़ा ने बताया कि श्री रामनवमी के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड बाटकर न्यौता दिया जा रहा है।उन्होंने इस कार्यक्रम में जिले के सनातनियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की।
00

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here