भारत में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) मनाया जाता है। इस दिवस को देश के पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) की जंयती के तौर पर मनाया जाता है। वह एक स्वतंत्र सेनानी, विद्वान और शिक्षाविद् थे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सितंबर 2008 में मौलाना अबुल के जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर देशवासी राष्ट्र निर्माण में अबुल के योगदान को याद करते हैं। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार, निबंध-लेखन, संगोष्ठियों आदि का आयोजन भी होता है।
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के संदेश (National Education Day Messages)
1. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का अवसर हम सभी को याद दिलाता है कि हमें कभी किसी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देना चाहिए। सभी को नेशनल एजुकेशन डे की शुभकामनाएं।
2. सबसे सुंदर और विचारशील उपहार जो हम एक बच्चे को दे सकते हैं। वह उसकी शिक्षा है। बच्चे को शिक्षित करने का कोई मौका न चूकें। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई।
3. जब आप एक बच्चे को शिक्षित करते हैं, तो आप न केवल उसका वर्तमान बल्कि उसका सारा जीवन अच्छे के लिए बदल देते हैं। सभी को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
4. शिक्षा की शक्ति को कभी भी कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। शिक्षा की अच्छाई को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई।
5. शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है, क्योंकि आने वाला कल उसी का है जो आज इसकी तैयारी करता है। नेशनल एजुकेशन डे की शुभकामनाएं।
6. शिक्षा प्राप्त करने के अवसर के साथ जीवन निश्चित रूप से बहुत बेहतर है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की आपको बहुत-बहुत बधाई।
7. किसी भी बच्चे का बचपन कभी बर्बाद न होने दें। उसे पढ़ाओ और उसे शिक्षा दो और चिंता की कोई बात नहीं होगी।
8. माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अच्छा उपहार शिक्षा दे सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की आपको बहुत बहुत बधाई।
9. हर बच्चा शिक्षा का हकदार है लेकिन दुख की बात है कि वर्तमान समय में भी हर बच्चे की पहुंच नहीं है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मौलाना अबुल कलाम आजाद के प्रेरणादायक उद्धरण (Inspirational quotes by Maulana Abul Kalam Azad)
1. हमें एक पल के लिए भी नहीं भूलना चाहिए, कम से कम बुनियादी शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। जिसके बिना वह एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन नहीं कर सकता है।
2. दिल से दी गई शिक्षा समाज में क्रांति ला सकती है।
3. शीर्ष पर चढ़ने के लिए ताकत की आवश्यकता होती है, चाहे वह माउंट एवरेस्ट की चोटी पर हो या आपके करियर के शीर्ष पर।
4. इस बात का एहसास होना बहुत जरूरी है कि आत्मविश्वास के साथ ही आत्म सम्मान आता है।
5. बहुत सारे लोग पेड़ लगाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ को ही उसका फल मिलता है।
6. गुलामी अत्यंत बुरा होता है, भले ही इसका नाम कितना भी खुबसूरत क्यों न हो।